बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत
जोधपुर,बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत। हीरखेड़ा-भांडू गांव रोड पर रात के समय बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुरी तरह घायल हुए पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढें – भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बिरामी डांगियावास निवासी शिंभूदास पुत्र मोहनदास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई सुखेदव पुत्र रामचंद्र दास बाइक पर अपनी पत्नी कमला देवी को लेकर ससुराल अराबा जा रहा था। तब बोरानाडा के हीरखेड़ा-भांडू गांव रोड पर किसी वाहन चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाद में राहगीरोंं की मदद से उन्हें पहले एम्स अस्पताल ले जाया गया फिर एमडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसके चचेरे भाई सुखदेव दास की मौत हो गई। उसकी पत्नी कमला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

