Doordrishti News Logo

डिजिटल लॉकर के बावजूद घरेलु नौकर डायमंड जड़ित लाखों के आभूषण चुरा ले गया

  • परिवार में बुजुर्ग मां पिता ही थे
  • बेटे का परिवार दिल्ली गोवा घूमने गए
  • बिहारी नौकर की तलाश

जोधपुर,डिजिटल लॉकर के बावजूद घरेलु नौकर डायमंड जड़ित लाखों के आभूषण चुरा ले गया। शहर के शास्त्री नगर स्थित डी सेक्टर में व्यवसायी के घरेलु नौकर ने उनकी गैर मौजूदगी में लाखों के हीरे जडि़त आभूषण चोरी कर लिए। बाद में फरार हो गया। घर पर व्यवसायी के बुजुर्ग माता पिता ही थे।नौकर बिहार का रहने वाला है और अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस  टीम का गठन किया गया है। संभवत: उसे किसी सिक्युरिटी एजेंसी के मार्फत वहां लगाया गया था। कुछ समय पहले ही वहां पर लगा था।

यह भी पढ़िए- नवीनीकृत टाउन हॉल का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

शास्त्रीनगर डी-17 में रहने वाले राहुल पुत्र हरीश अग्रवाल की तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह परिवार सहित 19 अगस्त को दिल्ली फिर गोवा घूमने गए थे। घर में उसके मां पिता और घरेलु नौकर बिहार के मदुराई निवासी अशोक कुमार ही थे। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और लॉकर भी डिजिटल है। 23 अगस्त को उसका घरेलु नौकर बिना बताए चला गया और फिर नहीं लौटा। वह अपने परिवार सहित 23 अगस्त को ही लौटा था। 31 अगस्त को उसकी पत्नी को गहनों की जरूरत महसूस हुई तो उसने स्टोर रूम संभाला। इस पर पता लगा कि वहां रखे गहने जिनमें सोने की हीरे जडि़त अंगुठियां,कान की बालियां, चूडिय़ां आदि सामान नहीं है। फिर सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पता लगा कि नौकर अशोक कुमार ने गहनों चुराने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। एसआई ओमकरण की तरफ से जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026