जोधपुर, शहर के बासनी तनावड़ा फांटा के नजदीक रविवार की दोपहर में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाडिय़ों को मौके पर बुलाया गया। कुछ देर बाद आग पर काबू कर लिया गया। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
दमकल सूत्रों के मुताबिक रविवार की दोपहर में बासनी तनावड़ा फांटा के पास में एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। तब एक गाड़ी को बासनी फायर स्टेशन से भिजवाया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए एक और गाड़ी को वहां भेजा गया। दमकलकर्मियों ने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। संदेह है कि बायलर से निकली चिंगारी से लकड़ी के बुरादे में यह आग लगी थी। सूचना पर बासनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

