Doordrishti News Logo

देर रात संदिग्ध एसयूवी को रूकने का किया इशारा, दो बदमाश थे सवार

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के खेजड़ली चौराहा पर देर रात पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक सिपाही के पैर में गोली लग गई। बाद में बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस हालांकि बदमाशों का पीछा भी किया और नाकाबंदी करवाई गई। आज दोपहर तक पता नहीं चल पाया।

Firing on police, shot in the leg of a soldier

पुलिस संदिग्ध एसयूवी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घायल सिपाही का दोपहर में ऑपरेशन कर गोली को निकाला गया। पैर की हड्डी फे्रेक्चर हो गई है। घटना को लेकर लूणी पुलिस बदमाशों की पहचान के साथ सरगर्मी से तलाश कर रही है। लूणी पुलिस ने बताया कि रात को मुखबिरी से सूचना मिली थी। एक पिकअप में बदमाश सवार है और इनके पास अवैध हथियार हो सकते है। इस पर लूणी पुलिस ने खेजड़ली चौराहा के पास में नाकाबंदी करवाई। तब एक पिकअप को रूकने का इशारा किया गया।

मगर उस में सवार बदमाश गाड़ी को भगा ले गए। इस पर पुलिस पीछा कर रही थी। तब उनके गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी को लगाया तब एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां गाड़ी पर लगने के साथ ही एक सिपाही रामनिवास के पैर में भी गोली लग गई।

तब साथ में हैडकांस्टेबल मनोहर लाल तत्काल उसे जीप में डाल कर मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे। इस पर जिले भर में बदमाशों की गाड़ी के लिए नाकाबंदी करवाई गई।आरंभिक पड़ताल में सामने आ रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे। जिनकी पहचान के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज किया गया है। बदमाशों की पहचान चल रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026