Doordrishti News Logo

चन्द्रयान-3 की सफलता पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने किया सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक

पंचकुंड श्रीसुखेश्वर महादेव मंदिर में हुआ 1008 घट से सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक

जोधपुर,चन्द्रयान-3 की सफलता पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने किया सहस्त्र धारा रुद्राभिषेक। संत 1008 गुलाबचंद्र की तपोस्थली पंचकुंड स्थित श्रीसुखेश्वर महादेव मंदिर प्रागण में

 

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चन्द्रयान-3 चाँद के दक्षिण ध्रुव पर उतारने वाला भारत पहला देश बनकर इतिहास रचने की खुशी में शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधुओं ने भगवान शिव का सहस्त्र धारा से रुद्राभिषेक किया।

जानिए नए बस अड्डे की क्या है खासियत-आमजन को राज्य सरकार की सौगात पावटा का नवनिर्मित आधुनिक बस अड्डा

विक्रान्त दवे ने बताया कि पंडित कपिल जोशी के आचार्यत्व में विधु शेखर दवे अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर,ललित शर्मा डायरेक्टर जोधपुर रेलवे स्टेशन, हेमन्त घोष राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एबीवीपी,धर्मेन्द्र दवे,कैलाश दवे, राजेन्द्र ओझा,डॉ.कौशल दवे,ओम प्रकाश दवे,नरेंद्रलाल त्रिवेदी,नागेन्द्र बोहरा,वीरेन्द्र दत्त बोहरा, मनोहरलाल व्यास,प्रशांत ओझा,आनंद त्रिवेदी, सतीश रामदेव एवं श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधुओं ने चन्द्रयान-3 की चांद पर सफलता पूर्वक तिरंगा फहराने की खुशी में श्रीसुखेश्वर महादेव का 1008 घट से सहस्र धारा रुद्राभिषेक किया। उसके बाद भोले बाबा से मिशन चन्द्रयान-3 चांद पर सफलता पूर्वक कार्य कर विश्व में भारत का कीर्तिमान बढाने की कामना के लिए महाआरती की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: