Doordrishti News Logo

आबकारी पुलिस ने सघन नाकाबंदी में पकड़ी 990 कार्टन अवैध शराब

  • आबकारी निरोधक दल की सघन नाकाबंदी
  • 2 अभियोग दर्ज कर 2 भारी वाहन ज़ब्त
  • भारी वाहन मय शराब की क़ीमत लगभग 1 करोड़

जोधपुर,आबकारी पुलिस ने सघन नाकाबंदी में पकड़ी 990 कार्टन अवैध शराब। अवैध शराब की धरपकड़ के अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर रामचन्द गर्वा एवं आबकारी अधिकारी पेमाराम के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेन्द्रसिंह एवं सहायक आबकारी अधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में आबकारी निरोधक दल जिला जोधपुर के कार्य क्षेत्र में शुक्रवार को सघन नाकाबन्दी के दौरान आबकारी निरोधक दल जोधपुर ग्रामीण पीओ गोरधनराम एवं पीओ ओसियां घीसाराम ने 2 महत्त्वपूर्ण अभियोग दर्ज करने में सफलता पायी है। इस दौरान 2 भारी वाहन क्रमशः एक 20 चक्का बल्कर ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन नम्बर-आरजे 32 जीबी 5085) एवं 1 छह चक्का टाटा ट्रक (रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 19 जीई 5452) में अवैध रूप से परिवहन कर लाई कुल 990 कार्टूनों में क्रमशः 462 कार्टून में 5544 बोतल मैकडॉवेल न.1 विस्की,128 कार्टूनों में 1536 बोतलें पार्टी स्पेशल विस्की,165 कार्टूनों में कुल 1980 बोतलें रॉयल चैलेंज विस्की और 235 कार्टूनों में रॉयल स्टेग विस्की 2820 बोतल बरामद किए हैं। प्रत्येक 750 एमएल क्षमता की कम्पनी शील्ड हालात में पंजाब राज्य में बिक्री के निमित शराब बरामद हुई। यह सभी अंग्रेज़ी शराब बिना वैध परमिट के पंजाब राज्य में बिक्री निमित्त बरामद की गई।

इसे भी पढ़िए- एम्स में आभा आईडी वाले रोगियों के लिए अलग पंजीकरण काउंटर शुरू

इस कार्यवाही के दौरान ट्रक चालक क्रमशः सुरेश चौधरी,निवासी बाछड़ाऊ पुलिस स्टेशन धोरीमन्ना (बाड़मेर)तथा पंकज शर्मा, निवासी बड़ो ब्रह्मानन,पुलिस स्टेशन आजाद नगर,ज़िला हिसार (हरियाणा) को मौके से गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में जिले के प्रहराधिकारी गोरधनराम (पीओ जोधपुर ग्रामीण), घिसाराम (पीओ औसियाँ),देवाराम,कुनाराम,पीओ लालाराम,पीओ हरीराम, जमादार दीपसिंह,जमादार खिंवसिंह,जमादार खुमसिंह, जमादार रामनिवास,जमादार रामसिंह सिपाही परमाराम,हनीफ़, जगदीश राम,नेमीचन्द,भिखाराम,मंगलाराम,भोला राम,रामकरण, रामूराम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed