Doordrishti News Logo

बीमार बेटी के लिए दवाई लेने कार में आ रहा था परिवार,हादसे में दंपती व बेटा की मौत

गंभीर घायल बेटी और कार चालक जोधपुर रैफर

जोधपुर,बीमार बेटी के लिए दवाई लेने कार में आ रहा था परिवार,हादसे में दंपती व बेटा की मौत। जिले के खेड़ापा पुलिस थाना क्षेत्र चटालिया गांव की सरहद में सोमवार की सुबह भीषण सडक़ हादसे में परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार की बेटी और कार का चालक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया है। हादसा नेशनल हाइवे 62 पर हुआ। खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि नागौर जिले के गिगालिया स्थित बुगालियों की ढाणी के रहने वाले 55 साल के रामकरण पुत्र पूनाराम जाट सोमवार की अलसुबह नाागौर से अपनी बेटी मोनिका के लिए दवाई लेने के लिए कार से जोधपुर के लिए निकले थे। कार में बेटी मोनिका के साथ पत्नी 52 साल की चंदूडी,बेटा 27 साल का रामनिवास भी थे। कार चालक कमल किशोर कार लेकर जब नेशनल हाइवे 62 पर चटालिया गांव की सरहद में पहुंचा तब एक स्लीपर बस से जोरदार भिड़ंत हो गई।

इसे भी पढ़ें- अवैध वसूली से बचने के लिए मूंगिया का डंपर थाने में घुसा,गेट तोड़ा

हादसे में रामकरण,उनकी पत्नी चंदूड़ी,बेटा रामनिवास की मौत हो गई। जबकि बीमार मोनिका और कार का चालक कमल किशोर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए।सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक रामकरण की पुत्री मोनिका के बीमारी के चलते जोधपुर दवाई लेने आ रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाने भिजवाया गया। इस बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। बस जोधपुर से नागौर की तरफ जा रही थी,जबकि कार में सवार लोग जोधपुर की तरफ आ रहे थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026