Doordrishti News Logo

सप्ताह भर से घर सूना था अज्ञात चोर नगदी जेवरात ले गए

जोधपुर,सप्ताह भर से घर सूना था अज्ञात चोर नगदी जेवरात ले गए। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सूथला स्थित गजानंद कॉलोनी धर्मशाला के सामने सप्ताह भर से सूने पड़े एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, जेवर और कुछ इलेक्ट्रानिक आइटमों की चोरी कर ली। पीडि़त ने इस बारे में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें-साथ बैठकर खाना खाया दोस्त का क्रेडिट कार्ड लेकर 10.95 लाख की धोखाधड़ी

गजानंद कॉलोनी सूथला निवासी चुन्नीलाल पुत्र रामचंद्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 1 अगस्त को परिवार सहित गांव गया था। वापिस 7 अगस्त को लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर वहां से 15 हजार की नगदी के साथ कानों के टोप्स जोड़ी,पायजेब के साथ पत्थर कटिंग मशीन,विद्युत तार के दो गट्टे चोरी कर ले गए। घटना मेें अब प्रतापनगर पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिएगा http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: