लापता युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में मिला
जोधपुर,लापता युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में मिला। शहर के निकट मथानिया स्थित खेतासर गांव से 3 अगस्त को लापता हुए युवक का शव गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली संख्या 7 मेंं फंसा मिला। बाद मेें शव को नहर से निकाला गया। उसकी पहचान कर शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
यह भी पढ़िए – इंटक के सप्तम अधिवेशन के बैनर का विमोचन
मथानिया पुलिस ने बताया कि सिंवरों की ढाणी खेतासर मथानिया निवासी चुतराराम पुत्र कुंभाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई चैनाराम 3 अगस्त को निकला था। काफी तलाश करने पर भी नहीं मिला। इधर शनिवार को सूचना मिली कि गगाड़ी स्थित पंपिंग स्टेशन संख्या 7 की जाली में एक युवक का शव पड़ा है। इस सूचना पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में उसकी पहचान चैनाराम जाट के रूप में की गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

