वॉल्वो बस में लगी भीषण आग
- बैटरियां बदली गई थी
- आधी रात को अचानक धधकी
जोधपुर,वॉल्वो बस में लगी भीषण आग। शहर के निकट डाली बाई सर्किल के पास शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि खड़ी वॉल्वो बस अचानक से धधक गई। बस की बैटरियां शनिवार को ही बदली गई थी। अचानक से लगी इस आग का कारण पता नहीं लगा है। बस में किसी ने आग लगाई हो ऐसे आलामात नजर नहीं आए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों को भी जांचा है। प्रथम दृष्टया मामला तकनीकि खराबी से आग लगना प्रतीत हुआ है। बस में लगी आग को काबू करने के लिए बोरानाडा,शास्त्रीनगर एवं बासनी से दमकलों को बुलाया गया था। आधा दर्जन दमकलों ने मिलकर इस आग पर काबू पाया था।
इसे भी पढ़ें- रचनात्मकता के नव आयामों के साथ मंच कार्यशाला संपन्न
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ने बताया कि बताया कि शनिवार- रविवार की मध्य रात दो बजे के आस पास पाल डीपीएस सर्किल के पास में एक निजी एजेंसी की वोल्वो बस में आग की सूचना मिली थी। जिस पर बोरानाडा,बासनी और शास्त्रीनगर से दमकलें वहा पहुंची थी। दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बस को किसी ने आग लगाई हो ऐसेआलामात नजर नहीं आए हैं। बस की बैटरियां शनिवार को ही बदली गई थी। संभवत: तकनीकि खराबी के चलते बस में यह आग लगी होगी। बस के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई है।
देखते ही देखते बड़ी आग में बदली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते पूरी बस विकराल आग की चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना से आस पास में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड टीम के जितेंद्र ने बताया कि रात 2 बजे के करीब आग लगी। इस पर फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग पर काबू पाया तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह के अनुसार बस खाली थी और खड़ी थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

