Doordrishti News Logo

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

  • शहर में यह दूसरी घटना आई सामने
  • प्रतापनगर में कुछ पहले दर्ज हुआ था प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले। शहर में लगे एटीएम पर यदि आप पैसा निकालने जा रहे हैं तो आपको अब सावधान रहने की जरूरत है। शातिरों ने अब एटीएम मशीनों से भी छेड़छाड़ शुरू कर दी है। एटीएम मशीनों में शातिराना ढंग से अन्य उपकरण को लगाकर ग्राहकों की रकम निकाली जा रही है। पता जब चलता है जब आप पैसे नहीं निकाल पाते और फिर खाते से रुपए डेबिट का मैसेज आता है।

शहर में एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार यूको बैंक सरदारपुरा में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ हुई है। शातिरों ने मिलकर 9 हजार का फ्रॉड किया है। मुख्य प्रबंधक की तरफ से सरदारपुरा थाने में अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एटीएम से छेड़छाड़ के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए है। फिलहाल फुटेज से बदमाशोंं की पहचान कर पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक मुकेश सुथार की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। इनके अनुसार यूको बैंक का एक एटीएम सरदारपुरा क्षेत्र में लगा हुआ है। जहां पर 27 सितंबर से लेकर 9 अक्टूबर के बीच में छेड़छाड़ की गई है। ग्राहक पैसे निकालने जाते तो पैसे नहीं निकल पाते थे। मगर उनके खातों से पैसे डेबिट होने मैसेज आ जाते थे। इस पर एटीएम मशीन की जांच में पता लगा कि किन्हीं शातिरों ने कारस्तानी करते हुए अन्य उपकरण उसमें लगा दिए है। पैसे निकालने आने वाले ग्राहक के पैसे एटीएम मशीन में फंस जाते और वह फिर वहां चला जाता। बाद में शातिर आते और रुपए लेकर चले जाते।

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मुख्य प्रबंधक मुकेश सुथार की तरफ से 9 हजार के लगभग फ्रॉड का केस दर्ज कराया गया है। इस बारे में पुलिस की टीम का गठन कर अब जांच की जा रही है। कुछ दिनों पहले प्रताप नगर के एक एटीएम में ऐसी बात सामने आई थी,जिसमें भी एटीएम से छेड़छाड़ कर रूपए निकाले गए थे। इस बार यह दूसरा प्रकरण सामने आया है।

फुटेज में दो शातिर 
सरदारपुरा यूको बैंक एटीएम में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। उनके चेहरे पर कोई मास्क भी नहीं लगा है। युवक काफी देर तक एटीएम में रुके देखे जा सकते हैं। पहले वे अपने मोबाइल से पासवर्ड आदि सेट करते दिखे है। फिर वे मशीन की तरफ बढ़ते देखे जा सकते हैं। फिलहाल पुलिस इनकी पहचान कर पता लगाने का प्रयास कर रही है। बाहरी लोग भी हो सकते हैं।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026