Doordrishti News Logo

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

संदिग्ध टैक्सी को रुकवा कर राजकोप एप पर फोटो मिलान से पकड़े गए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे:तीन महिला सहित चार गिरफ्तार। शहर की विवेक विहार पुलिस ने पाली रोड पर इंडियन ऑयल आवासीय योजना के पास में एक संदिज्ध टैक्सी में सवार तीन महिलाएं और एक व्यक्ति को पकड़ा। टैक्सी की तलाशी में पानी की मोटर मिली जो निर्माणाधीन भवन से चुराई थी। आरोपी किसी दुकान या मकान में चोरी की नीयत से घूम रहे थे। पुलिस के हत्थे चढऩे पर गिरफ्तार कर लिया गया।

राजकोप एप पर फोटो मिलान पर क्राइम रिकार्ड सामने आया।पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार के निर्देशानुसार रात में संदिज्ध वाहनों की चैकिंग और गतिविधियों को लेकर एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के सुपर विजन में विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित टीम ने पाली रोड इंडियन ऑयल आवासीय योजना के पास में एक संदिज्ध टैक्सी को रुकवाया और उसमें बैठे लोगों का राजकोप एप पर फोटो मिलान किया। तब उनका आपराधिक रिकार्ड सामने आने पर गाड़ी की तलाशी में एक पानी की मोटर मिली जो उन्होंने निर्माणाधीन भवन से चुराई थी। पूछताछ में चारों ने बताया कि वे लोग किसी दुकान या मकान में सैंध की टोह में घूम रहे थे।

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

इन्हें पकड़ा गया 
पुलिस ने घटना को लेकर खोखरिया बनाड़ स्थित सांसी बस्ती निवासी विजय पुत्र जोगाराम सांसी, रातानाडा सांसी कॉलोनी पांच बत्ती की भीकली,गुड्डी और लक्ष्मी सांसी को पकड़ा है। इनमें विजय के खिलाफ पहले से ही सात प्रकरण मारपीट,चोरी के दर्ज हैं। भीकली के खिलाफ दो और लक्ष्मी के खिलाफ चोरी का एक प्रकरण सामने आया है।

पुलिस टीम में यह भी थे शामिल 
पुलिस की टीम में एएसआई ओमप्रकाश,सुखदास,हैडकांस्टेबल लक्ष्मी,कांस्टेबल दानाराम,लादूराम एवं जयसिंह भी शामिल थे।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025