Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की सदर बाजार पुलिस ने गुरूवार की देर शाम जवाहरखाना घासमंडी क्षेत्र में वैश्यावृति के आरोप में छह महिलाओं सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार ग्राहक शामिल बताए गए है। पुलिस ने पीटा में सभी को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है। रात तक पुलिस की इस संबंध में कार्रवाई जारी थी।

प्रशिक्षु आरपीएस मंगलेश चूंडावत ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सदर बाजार हलके में जवाहर खाना रोड एवं घासमंडी क्षेत्र में अनैतिक कार्य कुछ महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस पर पुलिस की तरफ से डेकॉय बनाकर भेजा गया और इशारा पाकर कुछ घरों में रेड दी गई। तब यहां से छह महिलाओं को पकड़ऩे के साथ चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया। ये लोग ग्राहक बनकर आए हुए थे।

आरपीएस चूंड़ावत ने बताया कि इन सभी के खिलाफ पीटा में कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गौरतलब है कि पुलिस की तरफ से काफी अरसे बाद इस एरिया में रेड दी गई है। यहां पर लंबे समय से यह अनैतिक कार्य चला आ रहा था। कई बार चोरी की घटनाएं होती रहती है। पुलिस का भी मानना है कि इस नैतिक गतिविधियों के चलते चोरी घटना होती रहती है। लोगों की गाड़ीय़ां चोरी होने के साथ पर्स रूपए भी चोरी होते आए हैं। घरों के बाहर बैठने वाले शख्स ही कई बार वारदात को अंजाम देते देखे गए हैं।

इन लोगों को किया गिरफ्तार
सदर बाजार थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि चार युवकों जिनमें लूणावास का राजू मेघवाल, अलवर के मूलखराज, लुणावास खारा के नरपत सैन एवं फलोदी के कैलाश सिंह को पीटा में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026