Doordrishti News Logo

फेसबुक पर पहचान के बाद प्लॉट दिखाने के बहाने से महिला से दुष्कर्म

जोधपुर,फेसबुक पर पहचान के बाद प्लॉट दिखाने के बहाने से महिला से दुष्कर्म। जिला पश्चिम में एक महिला की जान पहचान फेस बुक पर एक युवक से हो गई। युवक ने खुद को प्रोपर्टी व्यवसायी बताया और एक दिन प्लॉट दिखाने के बहाने बोरानाडा लेकर गया। जहां पर उसके साथ में दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीडि़ता अपने गांव चली गई। अब आकर पुलिस में इसका केस दर्ज कराया है। उसे वीडियो के मार्फत धमकाने का भी आरोप है।

इसे भी पढ़ें- अभा.माहेश्वरी महासभा की नई टीम का पद ग्रहण कार्यक्रम शनिवार को

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीडि़ता शादीसुदा है। उसकी पहचान एक युवक से फेसबुक के जरिए हुई थी। पीडि़ता को आरोपी ने बताया कि वह प्लॉट बेचने का काम करता है। तब 1 जुलाई को उसे प्लॉट दिखाने के बहाने बोरानाडा की तरफ लेकर गया। जहां पर उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना डाला। फिर पीडि़ता को धमकाया। पीडि़ता भी घटना के बाद अपने गांव चली गई। अब वह थाने पहुंचीं और केस दर्ज कराया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: