Doordrishti News Logo

12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार,बच्ची हुई बेहोश

शहर हुआ फिर शर्मसार

जोधपुर,12 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार,बच्ची हुई बेहोश।शहर में एक बार फिर नाबालिग से रेप का केस सामने आया है। नाबालिग से गैंगरेप की घटना के पांचवें दिन फिर एक नाबालिग को शिकार बनाया गया है। मामला बासनी थाने हलके का है। बासनी औद्योगिक क्षेत्र में 12 साल की मासूम को सामने रहने वाले एक पड़ौसी युवक ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। बच्ची उसके कृत्य से बेहोश हो गई। बच्ची घर पर नहीं मिलने पर वह सामने पड़ौसी के घर में मिली। इस बारे में अब पॉक्सो एवं दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है,अग्रिम जांच चल रही है।

इसे भी पढ़िए- राजकीय महाविद्यालयों में मिलेगी कैंपस प्लेसमेंट सुविधा

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 10-12 साल की पीडि़ता और आरोपी आमने सामने पड़ौसी हैं। गुरुवार की दोपहर में आरोपी बच्ची को अपने घर में लेकर गया था। इधर बच्ची अपने घर में नहीं पाकर घरवालों ने उसकी तलाश आरंभ की तो वह सामने वाले पड़ौसी के घर में कमरे में बेहोशी हालत में मिली। तब आरोपी ने घरवालों को बताया कि चॉकलेट खिलाने से वह बेहोश हो गई है। अनहोनी होने के पूरे अंदेशा पर बाद में पुलिस को बुलाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म किय गया है। उसके परिजन की तरफ से पॉक्सो एवं दुष्कर्म की रिपोर्ट दी गई है। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी बिहार का है जबकि बच्ची राजस्थान की रहने वाली है। घटना में गहन पड़ताल की जा रही है।फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं बताई गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य से दो ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

April 17, 2026

वंदे भारत सहित कई ट्रेनें आज परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

April 17, 2026

भगत की कोठी-सीएसएमटी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 18 को

April 17, 2026

एम्स जोधपुर में अब भर्ती मरीजों के लिए अलग कैशलेस काउंटर

April 16, 2026

सेंट्रल जेल में बाथरूम के पीछे कचरे में मिला मोबाइल और दो सिम कार्ड

April 16, 2026

मकान में पुलिस की रेड,1.900 ग्राम अफीम का दूध बरामद, आरोपी गिरफ्तार

April 16, 2026

डीएसटी की सूचना पर युवक को पकड़ा,देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

April 16, 2026

राशन की दुकानों में मिलने वाले गेहूं में घपले आने लगे सामने

April 16, 2026

कनाडा में रिटेल स्टोर पर जॉब लगाने के नाम पर युवक से 4 लाख की ठगी

April 16, 2026