Doordrishti News Logo

राजकीय महाविद्यालयों में मिलेगी कैंपस प्लेसमेंट सुविधा

  • मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
  • योजना के क्रियान्वयन के लिए 9.18 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • प्रथम चरण में 100 महाविद्यालयों में उपलब्ध होगी सुविधा
  • विद्यार्थियों को मिलेगा सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण

जयपुर,राजकीय महाविद्यालयों में मिलेगी कैंपस प्लेसमेंट सुविधा। प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना हेतु 9.18 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। राजकीय महाविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट सुविधा योजना की क्रियान्विति हेतु दिशा-निर्देशों के प्रारूप का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार,प्रथम चरण में 100 राजकीय महाविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट योजना प्रारंभ की जाएगी जिसके तहत महाविद्यालयों में कम से कम वर्ष में दो बार कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

कैंपस प्लेसमेंट से पूर्व विद्यार्थियों को प्री प्लेसमेंट के माध्यम से सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी,जिससे विद्यार्थियों के आत्म विश्वास में वृद्धि होने के साथ ही उन्हें रोज़गार प्राप्त करने में सुगमता होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न विशेषज्ञ संस्थानों जैसे भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस),राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी),राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल) पुणे,राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र बैंगलोर एवं सेबी के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों का कौशल संवर्द्धन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कैंपस प्लेसमेंट सुविधा प्रारंभ करने की घोषणा की गई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026