Doordrishti News Logo

युवक के बैंक खाते से 1.47 लाख पार

जोधपुर,युवक के बैंक खाते से 1.47 लाख पार। शहर के बासनी प्रथम चरण स्थित राजीव गांधी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से किसी शातिर ने 1.45 लाख रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर शिकायत देने के साथ पुलिस को भी बताया। मगर केस दर्ज नहीं हुआ। परिवाद पर अब केस दर्ज हुआ है। मामला 17 जून का है। कुड़ी भगतासनी थाने में धोखाधड़ी के तहत अनुसंधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़िए- मुख्य सचिव व डीजीपी ने ली जोधपुर संभाग के कलक्टरों व पुलिसअधीक्षकों की बैठक

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी बासनी प्रथम चरण निवासी गोविंद पुत्र रामदेव पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता है। उसका एक बैंक खाता कुड़ी भगतासनी में इंडियन बैंक शाखा में है। 17 जून को किसी शातिर ने उसके बैंक खाते से 1.47 लाख रुपए निकाल लिए थे। इस बारे में उसके पास में बैंक से मैसेज आने पर पता लगा। तब वह बैंक भी गया था। बाद में गोविंद की तरफ से साइबर सैल में शिकायत दी गई साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी। कुड़ी पुलिस ने शिकायत का लेकर रख दिया और परिवाद की जांच के बाद अब धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: