Doordrishti News Logo

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर,मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर-मदार रेलखंड के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशनों के मध्य अप लाइन पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से कई ट्रेनें रद्द हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जयपुर मंडल के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशन के मध्य दोहरी लाइन की अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी संख्या PJCR-ALKP के दो वैगन रेल अवपथन होने से अप रेलवे लाइन का यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेज दी है। उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं एवं पुनः यातायात चालू करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव उषा शर्मा शनिवार को जोधपुर आएंगी

ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
1.गाड़ी संख्या 19735, जयपुर- मारवाड़ ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

2.गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़- जयपुर ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

3-गाड़ी संख्या 22977, जयपुर- जोधपुर ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

4.गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर- जयपुर ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

5.गाड़ी संख्या 09605, अजमेर- जयपुर ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

6.गाड़ी संख्या 09606, जयपुर- अजमेर ट्रेन 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

7.गाड़ी संख्या 19719, जयपुर- सूरतगढ़ ट्रेन 15 जुलाई को जयपुर से रवाना हुई है उसे कनकपुरा स्टेशन पर रद्द कर दिया गया है। अर्थात यह रेल सेवा कनकपुरा से सूरतगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews