Doordrishti News Logo

मुख्य सचिव उषा शर्मा शनिवार को जोधपुर आएंगी

संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगी

जोधपुर,मुख्य सचिव ऊषा शर्मा शनिवार 15 जुलाई को जोधपुर आयेंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव ऊषा शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार अपराह्न 3ः30 बजे कलेक्ट्रेट में जोधपुर संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों सहित बजट घोषणा संबंधी भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों आदि की समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज

बैठक में जोधपुर,पाली,सिरोही, जालौर,बाड़मेर एवं जैसलमेर के जिला कलक्टर और नवघोषित जिलों बालोतरा,सांचौर और फलोदी के विशेषाधिकारी भाग लेंगे।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: