Doordrishti News Logo

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तनोट राय माता के किए दर्शन

जोधपुर,केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार देर रात रामदेवरा से जैसलमेर से 125 की दूर भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप तनोट पहुंचे। रात्रि विश्राम के बाद मां तनोट राय माता के दरबार में धोक लगाई। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि शेखावत ने प्रात:कालीन आरती में शामिल होकर परिवार के साथ मां की आरती कर ज्योत के दर्शन किए। देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि सीमा की अधिष्ठात्रि एवं सीमा प्रहरियों की आराध्या मां तनोट राय का दर्शन सदैव ही ऊर्जा का संचार करता है।
सुबह तनोट माताजी के दर्शन के बाद प्रात: बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ये भी पढ़ें- पांचवें वृद्ध ने भी तोड़ा दम,गांव में एक साथ उठी चार अर्थियां

उन्होंने विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का स्मरण किया। इस दौरान बीएसएफ के जवानों से भी मिले। सीमा सुरक्षा बल और मां तनोट राय पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी देखी। सीमांत मुख्यालय के डीआईजी वाईएस राठौड़,166 बटालियन के कमांडेंट वीरेन्द्र पाल सिंह सहित अनेक अधिकारी साथ थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: