Doordrishti News Logo

इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जोधपुर को 4 स्वर्ण

जोधपुर,इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जोधपुर को 4 स्वर्ण मिले।इंडिया में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता  का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा  स्टेडियम में किया गया।प्रतियोगिता  में सब जूनियर,सीनियर वर्ग के  खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे AKF एव WKF खिलाड़ि भी सामिल थे। प्रतियोगिता में जोधपुर के वैदिक वाइब्रेशन के  खिलाड़ियों ने कुल 9 पदक जीते, जिसमे 4 स्वर्ण, 2 रजत व 3 कांस्य पदक सामिल हैं।

ये भी पढ़ें- पत्रकारों व उनके परिजन के लिए निःशुल्क ज्योतिष परामर्श 2 जुलाई को

टीम कोच श्याम समाधियां ने बताया कि विभिन प्रतियोगता वर्ग में गर्वित प्रजापत,हस्वी धनाडिया,आक्रिश पुरोहित एवं हर्ष माहेश्वरी ने स्वर्ण, साक्षी दवेरा,श्याम समाधियां ने रजत, यशिका भाटी,अजय राजपुरोहित एवं काव्येंद्र सिंह भाटी ने कांस्य पदकहासिल किए। वैदिक वाइब्रेशन टीम  के सब जूनियर के 3 खिलाड़ी गर्वित, हसवी,आक्रीश ने स्वर्ण पदक हासिल करके जोधपुर का परचम लहराया, हमारे स्टार खिलाड़ी हर्ष माहेश्वरी ने सेमी फाइनल राउंड में एशियन मैडलिस्ट को हरा के फाइनल में  अपनी जगह बनाई। फाइनल में ईरान  के खिलाड़ी को हरा के सवर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार हमारे  बाकी खिलाड़ियों ने भी अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हरा कर किसी ने  रजत तो किसीने कांस्य पदक  जीतकर अपने घर लोटे।

ये भी पढ़ें- पत्रकारों व उनके परिजन के लिए निःशुल्क ज्योतिष परामर्श 2 जुलाई को

कामीसामा के चीफ रामप्रताप शर्मा वतकनीकी निदेशक विक्रम शर्मा ने  सभी खिलाड़ियों को उनके उजवल  भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीउन्होंने बताया कि जोधपुर के वैदिक वाइब्रेशन के बच्चों का भविष्य स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। भविष्य में हमारे खिलाड़ी हिंदुस्तान का परचम दुनियां में लहराएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: