विश्व विटिलिगो दिवस पर निकाली रैली,संगोष्टी आयोजित
जोधपुर,विश्व विटिलिगो दिवस पर रैली निकाली,संगोष्टी आयोजित की गई। विश्व विटिलिगो दिवस 25 जून के अवसर पर जन जागरूकता के लिए तथा विटिलिगो के संबंध में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्म एवं रति रोग विभाग, मथुरादास माथुर चिकित्सालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विटिलिगो रोग से पीड़ित मरीजों ने भाग लिया और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
मरीजों को इस रोग से संबंधित समस्त जानकारी देने के लिए पंपलेट का वितरण भी किया गया।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर के युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय को राज्यपाल पुरुस्कार
डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक तथा चर्म एवं रति रोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप कच्छावा ने मरीजों को जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग जो केवल चमड़ी को ही प्रभावित करता है खतरनाक नहीं है तथा इसके इलाज से चमड़ी में रंग आना संभव है, साथ ही उन्होंने उनके द्वारा विकसित की गई विटिलिगो सर्जरी की जोधपुर तकनीक के फायदे के बारे में भी बताया। इसमें अन्य चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पंकज राव आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर एमके सिंघी,डॉ राजीव खुल्लर,डॉ विनोद जैन,डॉ चंद्र प्रकाश चौहान,डॉ मंजू लता वर्मा तथा डॉक्टर आनंद लामोरिया ने भी भाग लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

