उत्सव के रूप में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जोधपुर,शहर के आरटीओ ऑफिस में उत्सव के रूप में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पहल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जोधपुर डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन,योगा एलाइंस सोसाइटी एवं सुदर्शन योगशाला के संयुक्त तत्वाधान में आरटीओ ऑफिस में प्रातः 6 से 7 बजे योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आम जनता के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।
ये भी पढ़ें- स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 25 जून तक बढ़ा
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग दिवस के अवसर पर आम जनता में योग के प्रति चेतना जागृत करना एवं योग को दैनिक जीवन में अंगीकार करने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में युवा,महिलाएं,पुरुष एवं बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश परिहार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक कुलवंत सिंह भाटी द्वारा मंत्रोच्चार एवं प्रार्थना के साथ की गई।
ये भी पढ़ें- उम्मेद स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न
कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह की देखरेख मे हुआ। इस कार्यक्रम मे विभिन्न आसन यथा पादहस्त आसन,पद्मासन, पश्चिमोत्तानासन,वीरभद्रासन, हस्तपादासन,उत्कटासन इत्यादि एवं कपालभाती,अनुलोम-विलोम,भ्रमरी आदि प्राणयाम का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का समापन ध्यान लगा कर एवं शांति मंत्र के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन पहल फाउंडेशन के सचिव मनोज विधानी ने जितेंद्र भाटी,अभिषेक,शिवराज,प्रिया एवं अन्य कार्यकर्ताओ के सक्रिय योगदान से किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

