सांचौर के सुरावा बांध का टूटना बड़ी घटना- शेखावत
- किसी भी प्रकार जोखिम नहीं उठाएं
- सरकार,प्रशासन व एनडीआरएफ के निर्देशों का पालन करें नागरिक
जोधपुर,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांचौर के सुरावा बांध का टूटना बड़ी घटना बताया है।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने चिंता जताई है कि चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय ने राजस्थान में भी जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से किसी भी प्रकार जोखिम नहीं उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सांचौर के सुरावा बांध के टूटने पर भी चिंता जताई और कहा कि इस बांध का टूटना बड़ी घटना है।
ये भी पढ़ें- परिवार पुश्तैनी गांव गया,चोर घर से पौने तीन किलो चांदी के बर्तन आभूषण ले गए
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चक्रवाती बिपरजाॅय से प्रभावित क्षेत्रों विशेषकर जोधपुर और आस’-पास के क्षेत्रों में के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने सांचौर के सुरावा बांध के टूटने को बड़ी घटना बताया और कहा कि वहां के रहवासियों को सुरक्षित किया जाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार को तीव्र गति से काम करना होगा। राहत एवं बचाव में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। शेखावत ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाएं। सरकार,प्रशासन और एनडीआरएफ के निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

