केवि बीएसएफ में किया वृक्षारोपण
- अतिथियों को स्वागत में पौंधे भेट किए गए
- विद्यालय की अपनी नर्सरी है
- इस स्कूल के बच्चे अपना जन्मदिन पौंधे उपहार में देकर मनाते हैं
जोधपुर,केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ में वृक्षारोपण कार्यक्रम विभिन्न समाज सेवी संगठनों के तत्वावधान में आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य डॉ.राकेश व्यास,समाज सेवी कैलाश श्रीमाली,विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुन्दर अग्रवाल,वरिष्ठ सचिवालय सहायक मोहम्मद रफीक, समाज सेवी सत्यनारायण बोहरा सत्तू भाई,विक्रान्त दवे,प्रवीण शर्मा,महिला समाज सेवी संगीता दवे,जया श्रीमाली,नीतू शर्मा ने विद्यालय परिसर में आम,बिल्व पत्र,जामुन आदि के विभिन्न पौधे लगाकर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें- यात्री सुविधा समिति ने लिया सुविधाओं का जायजा
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.व्यास ने विद्यालय में चल रही विभिन्न हरित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय की स्वयं की नर्सरी है जहां विभिन्न प्रकार के पौधे तैयार किए जाते हैं।बच्चे अपना जन्म दिवस पौधा उपहार देकर मनाते हैं। अतिथियों का स्वागत भी हराभरा पौधा भेंटकर हरित स्वागत किया जाता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

