Doordrishti News Logo

महंगाई राहत कैंप और महात्मा गांधी नरेगा के कार्य 3 दिन तक के लिए स्थगित

  • चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनज़र सतर्कता को लेकर कार्यवाही
  • जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

17 जून तक ये रहेंगे बन्द

जोधपुर,जिला कलक्टर(आपदा प्रबन्धन एवं सहायता) हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर जोधपुर जिले में महंगाई राहत कैंप एवं महात्मा गांधी नरेगा के कार्यों को 17 जून तक के लिए चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनज़र स्थगित कर दिया है। ऐसा मौसम विज्ञान विभाग जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के सक्रिय होने की संभावना के दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए बचाव एवं व्यवस्थाओं को लेकर किया गया है।

ये भी पढ़ें-राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत

इस बारे में प्रभारी अधिकारी(आपदा प्रबन्धन एंव सहायता) एवं अपर जिला कलक्टर(तृतीय) राजेन्द्र डांगा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस तूफान को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में संचालित महंगाई राहत केम्प और महात्मा गांधी नरेगा कार्यों को 17 जून तक (3 दिवस के लिए) स्थगित किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: