पद्मश्री नारायण सिंह भाटी के निधन पर शेखावत ने जताया शोक
जोधपुर,लूणी विधनसभा क्षेत्र में झिपसानी गांव के मूल निवासी पद्मश्री से सम्मानित नारायण भाटी का मंगलवार को सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। भाटी के निधन पर जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार पदमश्री नारायण सिंह भाटी का आज हैदराबाद में निधन हो गया। उनका वहीं पर बुधवार को दाह संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से झिपासनी गांव में शोक छा गया। शेखावत ने उनके निधन को राजपूत समाज के अपूरणीय क्षति बताया और शोक संवेदना जताई।
ये भी पढ़ें- महंगाई राहत शिविर की बदौलत पट्टों से हुए लाभान्वित
विदित रहे नारायण सिंह भाटी को एक अप्रैल 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री से सम्मानित किया था। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कुछ समय पहले ही हैदराबाद प्रवास के दौरान पद्मश्री नारायण भाटी से शिष्टाचार भेंट की थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

