कार्यवाहक सरपंच 53 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जोधपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उप सरपंच हाल कार्य वाहक सरपंच को 53 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बालेसर निवासी सरपंच ने 2 पट्टे जारी करने के एवज में 53 हजार की घूस मांगी थी। एसीबी सूत्रों के अनुसार जोधपुर ग्रामीण इकाई ने आज कार्रवाई करते हुए बालेसर तहसील के गांव बेलवा खत्रिया उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच सेठाराम माली को परिवादी से 53 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें- विकास खेड़ा ने सीनियर डीसीएम का पदभार संभाला
पैतृक भूखंड के लिए मांगी रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि उसके पैतृक भूखण्ड के दो पट्टे जारी करने की एवज में सेठाराम माली उप सरपंच हाल कार्यवाहक सरपंच ने 55 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कोल्ड ड्रिक में नशा मिलाकर महिला से दुष्कर्म
सत्यापन के बाद कार्रवाई
एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया। टीम के ट्रैप कार्यवाही करते हुए सेठाराम माली पुत्र हनुमानराम को परिवादी से 53 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

