विकास खेड़ा ने सीनियर डीसीएम का पदभार संभाला
जोधपुर,भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी विकास खेड़ा ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। उल्लेखनीय है कि विकास खेड़ा इससे पहले जोधपुर मंडल में ही मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पद पर पदोन्नति के पश्चात जोधपुर में ही पदस्थापित होने पर मंगलवार को उन्होंने निवर्तमान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा से कार्यभार प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें- ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित
खेड़ा ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि बेहतर यात्री सुविधाओं और बेहतर प्रशासनिक तालमेल पर उनका फोकस रहेगा। उल्लेखनीय है कि खेड़ा के कार्यकाल में ही उत्तर-पश्चिम रेलवे में ई-नीलामी व्यवस्था सर्वप्रथम जोधपुर मंडल तथा रेलवे व डाक विभाग की जॉइंट पार्सल प्रोडक्ट स्कीम आरंभ हुई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

