ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रेगुलेट रहेगी
जोधपुर,रेलवे द्वारा जयपुर फुलेरा रेलखण्ड के आसलपुर जोबनेर स्टेशन एवं समपार फाटक संख्या 244 (ई) एवं 242 (ई) पर सिंगनल प्रणाली अपग्रेड करने के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण ये ट्रेन प्रभावित रहेगी।
ये भी पढ़ें- चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के मद्देनजर प्रभावित ट्रेन
रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1-गाड़ी संख्या 12466, जोधपुर- इंदौर ट्रेन जो 15 जून को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन फुलेरा स्टेशन पर 1 घंटे रेगुलेट रहेगी।
2-गाड़ी संख्या 14645, जैसलमेर- जम्मूतवी ट्रेन जो 14 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन फुलेरा स्टेशन पर 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।
ये भी पढ़ें- बजरी की बढ़ती कीमतों के विरोध में एडीएम को दिया ज्ञापन
बाडमेर-जम्मूतवी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन का कुचामन सिटी स्टेशन पर ठहराव
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बाडमेर-जम्मूतवी-बाडमेर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का कुचामन सिटी स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 18 जून से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह कुचामन सिटी स्टेशन पर 19.43 बजे आगमन एवं 19.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14661,बाडमेर- जम्मूतवी त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 19 जून को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह कुचामन सिटी स्टेशन पर 08.00 बजे आगमन एवं 08.02 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

