जोधपुर, शहर के उदयमंदिर और महामंदिर पुलिस को रात को नशे में धुत्त युवती के चक्कर में भागमभाग करनी पड़ी। थाने लाकर पूछताछ की गई फिर युवती को उसके मकान मालकिन को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना को लेकर रपट डाली। युवती नशे में धुत्त होने से वह एकबारगी पुलिस को जानकारी दिए जाने से भी इंकार करती रही। बाद में उसे राजी कर सच्चाई का पता लगाया गया।
दरअसल पीपाड़शहर की रहने वाली एक 23 साल की युवती की दोस्ती उसके गांव के रहने वाले युवक से 2012 से है। वह शादीसुदा है और महामंदिर एरिया में एक स्थान पर किराए के मकान पर रहती है। उसका दोस्त फौज में है। रात को वह अपनी कार लेकर युवती से मिलने आया था और उसके घर पर ही बैठकर ड्रिंक की। फिर इनमें आपसी तकरार हो गई। गुस्साई युवती अपनी स्कूटी लेकर घर से निकल कर रेलवे स्टेशन पर आ गई। इस बीच उसका फौजी दोस्त भी कार लेकर पहुंच गया। इस पर रेलवे स्टेशन पर भी बोलचाल हुई। युवती के चीखने चिल्लाने पर उसका दोस्त कार लेकर भाग गया। मगर इस बीच गश्त कर रही उदयमंदिर पुलिस ने युवती को हिरासत कर पूछताछ की। वह नशे में धुत्त थी और पुलिस को सही जानकारी भी नहीं दे पा रही थी। इस पर उसे थाने ले जाकर पूछताछ की गई तब उसने उक्त घटना के संबंध में जानकारी दी। मामला महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र का होने पर वहां की पुलिस को बुलाकर युवती को उसके मकान पर सकुशल मालकिन को सौंपा गया। युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ अभी कोई शिकायत नहीं दी है। उदयमंदिर पुलिस ने इस बारे में जरूर रपट डाली है, ताकि युवती कोई केस दर्ज करवाए तो वह कार्रवाई कर सके।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

