दो सूने मकानों से लाखों के जेवर नगदी चोरी
जोधपुर,कमिश्ररेट के सरदापुरा और शास्त्रीनगर इलाके में दो सूने पड़े मकानों में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। संबंधित मालिकों की तरफ से अब पुलिस में इस बाबत केस दर्ज कराए गए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि आजाद हिंद कॉलेज के पास गली में चर्च के सामने रहने वाले देवीदत्त पुत्र सरदारसिंह रंगा ने बताया कि वह परिवार सहित 5 जून को शादी समारोह में अपने गांव गया हुआ था। 7 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उसके घर में तीन कमरों के ताले तोडक़र नगदी और जेवर चुराए।
ये भी पढ़ें- तलवार व लोहे के पाइप से हमला करने के 4 आरोपी गिरफ्तार
पड़ौसी ने घर में चोरी की जानकारी दी तब वह यहां पहुंचा। अज्ञात चोर घर से एक किलो चांदी के आइटम जिनमें तागड़ी,चांदी के दो चेन,पायलों की जोडिय़ों के साथ सोने की आइटम जिनमें सोने की दो चेन,अंगूठी,मंगल सूत्रमय पेडेंट,कान बालियां एवं दस हजार की नगदी चोरी कर गए। सरदारपुरा पुलिस इस बारे में सीसीटीवी कैमरों से चोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
दूसरी तरफ शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि डी-141 में रहने वाले महिपाल पुत्र शिवचंद मेहता की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वे अपने पुत्र से मिलने अहमदाबाद गए थे। 8 जून को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हैं। अज्ञात चोर घर से तीन हजार की नगदी के साथ 250 ग्राम चांदी के सिक्के आदि चोरी कर ले गए। घटना में शास्त्रीनगर पुलिस अब तफ्तीश कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

