Doordrishti News Logo

सामान खरीदने गई किशोरी खेत के रास्ते लौट रही थी,तीन ने किया दुष्कर्म

जोधपुर,जिला पूर्व में एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। वह अपने घर से एक डेढ़ किलोमीटर दूर दुकान पर सामान लेने गई थी। वापिस खेत के कच्चे रास्ते लौट रही थी तब बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 26 मई की दोपहर में होना सामने आया है। पुलिस में मंगलवार को इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व लिंक भेज कर तीन खातों 2.57 लाख उड़ाए

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 15 साल की बालिका अपने घर से एक डेड़ किलोमीटर स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकान घर से दूर ही है। 26 मई की दोपहर में दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। खेत के रास्ते में उसे तीन लोग मिले। उसका रास्ता रोकने के साथ तीनों ने बारी बारी दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने यह बात घर आकर बताई। मंगलवार को परिजन उसे लेकर थाने आए और केस दर्ज करवाया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार आरोपियों में दो नाबालिग हैं,एक युवक है। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच चल रही है। गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026