Doordrishti News Logo

चार बदमाशों ने किया अपहरण, दो गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के रातानाडा इलाके ऑफिसर मैस के निकट एक डेयरी के नजदीक से रविवार दिनदहाड़े एक टैपों चालक का अपहरण हो गया। स्कार्पियो में आए चार पांच बदमाशों ने उसका अपहरण किया और आरीटीओ बीजेएस की तरफ लेकर गए। जहां पर मारपीट की गई। इधर पुलिस को सूचना मिलने के साथ ही बदमाशों के पीछे लगी और अपहृर्त को छुड़ाया गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दो लोग भागने में सफल हो गए।

इनके बीच रूपए को लेकर विवाद होना बताया जाता है। मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा है। एसीपी पूर्व दरजाराम बोस ने बताया कि रमेश सांसी टैंपो चलाता है। रविवार को वह ऑफिसर मैस के पास में एक डेयरी के नजदीक खड़ा था। तब एक स्कार्पियो में चार लोग सवार होकर आए और उससे मारपीट करते हुए गाड़ी में डालकर ले गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर गाड़ी के लिए नाकाबंदी करवाई गई।

तब गाड़ी के बारे में आरटीओ बीजेएस क्षेत्र में जाने का पता लगा। इस पर पुलिस की टीमें वहां पीछे लगी। एसीपी बोस ने बताया कि घटना में प्रदीप सिंह और गजेंंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो युवक जितेंद्र सिंह एवं राघवेंद्र सिंह भागने में सफल हो गए। रूपए का विवाद जितेंद्र सिंह से होना सामने आया है। मगर वो खुद भाग गया। इसके  साथ ही राघवेंद्र सिंह की भी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में अपहरण एवं एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

October 29, 2026