घरवालों की मौजूदगी में दस तोला सोने के जेवर चोरी
जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित गुरु राजाराम नगर भदवासिया में एक घर की अलमारी से दस तोला सोने के जेवर चोरी हो गई। वक्त घटना परिवार के लोग मौजूद थे। इस बारे में अब पीडि़त ने माता का थान पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित गुरू राजाराम नगर 80 फुट रोड भदवासिया निवासी पवन उपाध्याय पुत्र बाबूलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।
ये भी पढ़ें- मानवता ही संस्कार है-निजाम
इसमें बताया कि 10 मई को उसके घर के सामने रहने वाली बुआ के लडक़े की शादी थी। परिवार के सभी लोग शादी में थे और घर की महिलाएं अपने गहने भी पहन कर गई थी। 10 को ही शादी संपन्न होने पर रात को सभी ने गहने उतार घर की अलमारी में रखे थे। जिसमें उसकी पत्नी के साथ माताजी के गहने भी थे। 13 मई को पत्नी ने अलमारी चेक की तो गहने गायब थे। रिपोर्ट में बताया कि अलमारी से गहने कैसे और कब गायब हुए पता नहीं लगा। जबकि परिवार के सभी सदस्य छोटे बड़े मौजूद थे। गहनों में गले का हार, रामनवमी एवं कानों के झूमके थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अग्रिम जांच जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

