मानवता ही संस्कार है-निजाम
संस्कार शिविर के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर, शहर में 21 मई से प्रारंभ होने वाले संस्कार शिविर के पोस्टर विमोचन शनिवार को प्रख्यात शायर शीन काफ निजाम,पंडित राजेंद्र कृष्णा, जगत नारायण जोशी ने किया। इस अवसर पर शीन काफ निजाम ने कहा कि मानवता ही संस्कार है और संस्कार हमें वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा देता है। जोधपुर जिले को राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है, जहां की संस्कृति पूरे विश्व में विख्यात है, जहां ग्रीष्मकालीन अवकाश में खेल,संगीत आदि के शिविर लगते हैं। जोधपुर शहर के युवाओं ने 2018 में संस्कार शिविर की शुरुआत की थी।
ये भी पढ़ें- कायलाना पर अतिरिक्त सड़क लेन का निर्माण शीघ्र होगा
“गुणानामांधानम दोषानाम अपनयनम एवं संस्कार”शीर्षक पर आधारित इस शिविर में प्रशिक्षु को वेदा अध्ययन साफा बांधना, चवरी बांधना, धोती बांधना आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम संरक्षक अश्विनी व्यास ने बताया कि वेद अध्ययन के गुरु के रूप में पंचांगकर्ता पंडित राजेंद्र कृष्णा बिस्सा एवं डॉ नितेश व्यास सेवाएं देंगे। साफा बांधने का प्रशिक्षण प्रमोद बिस्सा एवं कुशल पुरोहित तथा चवरी का प्रशिक्षण धीरज मोहरा एवं रवि पुरोहित देंगे। शिविर संयोजक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ संजय बोहरा ने बताया कि शिविर की औपचारिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शिविर के सफल संचालन में शरद हर्ष,मुकेश पुरोहित,दिनेश कल्ला,रितेश बोडा,राजेश पुरोहित, राजेश व्यास,किशोर पुरोहित, दीपक बिस्सा,डॉ शिवदत्त व्यास एवं पंकज जोशी सेवाएं देंगे। शिविर में सभी लोग भाग ले सकते हैं। शिविर के फॉर्म वेद डेंटल केयर,सिटी कंप्यूटर तथा मॉडल ट्रेडवेज पर उपलब्ध रहेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

