कायलाना पर अतिरिक्त सड़क लेन का निर्माण शीघ्र होगा
- मुख्यमंत्री की जोधपुर को एक और सौगात
- जोधपुर से रामदेवरा एवं जैसलमेर का आवागमन होगा सुगम
जोधपुर,आमजन को राहत प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में यातायात को सुगम और सुचारू बनाने के लिए तखत सागर एवं कायलाना झील पर से गुजरने वाली सड़़क पर स्थित संकरी पुलिया को बड़ा करने के लिए एक अतिरिक्त लेन के निर्माण हेतु विविध कार्य संपादित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 के अंतर्गत उपरोक्त कार्य हेतु घोषणा की गई थी। अतिरिक्त लेन के रूप में कायलाना झील पर दो लेन का पुलिया मय फुटपाथ का निर्माण भी प्रस्तावित है जो वर्तमान पुलिया के समानान्तर होगा। पुलिया की लंबाई 130 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें- पुलिस की स्पेशल टीम में बताकर दुकान के कर्मचारी से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
कार्य की डीपीआर तैयार करने हेतु कार्यादेश जारी कर डिजाइन एवं ड्राइंग की वेटिंग का कार्य कंसलटेंट द्वारा करवा दिया गया है। निर्माण कार्य हेतु वन विभाग की भूमि की आवयश्कता रहेगी,जिसके लिए वन भूमि प्रत्यावर्तन की कार्यवाही भी सम्पादित कर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए 1मई को 15 करोड़ रुपए की राशि की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। निर्माण कार्य हेतु कार्यकारी एजेंसी जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निविदा आमंत्रित कर दी गयी है। यह कार्य करवाने से जोधपुर से रामदेवरा, जैसलमेर की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि रामदेवरा तीर्थ स्थल विश्व स्तर पर विख्यात है यहां से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

