सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 28 को
जोधपुर,देश के प्रमुख ब्राह्मण संगठन के रूप में बरसों से ब्राह्मण समाज के विकास और उत्थान को समर्पित सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह विधिवत रूप से रविवार 28 मई को जोधपुर के रातानाडा स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महासभा के राजस्थान प्रभारी विमल पारीक ने बताया कि,सर्व ब्राह्मण महासभा, दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष वत्स द्वारा सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान इकाई के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित एसके जोशी की नियुक्ति किए जाने के बाद पूरे राजस्थान में सर्वे करने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया के बाद अब विधिवत रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं की कुर्सी की लड़ाई राजस्थान की जनता भुगत रही है-माथुर
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर मनोहर दास होंगे जबकि अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुभाष वत्स करेंगे,विशिष्ट अतिथि के रूप में रघुनाथ धाम मंदिर के आचार्य सौरभ राघवेंद्र और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत होंगे।
उल्लेखनीय है कि सर्व ब्राह्मण महासभा की राजस्थान प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंडित एसके जोशी ने पिछले दिनों डॉ नंदकिशोर पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में, उपाध्यक्ष पूजा शर्मा,महासचिव डॉ गोपाल राज कल्ला,संयुक्त सचिव प्रहलाद शर्मा और नरेश ओझा,सचिव जितेंद्र बोहरा, सह सचिव अर्जुन प्रसाद गौड़ और ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

