फैक्ट्री श्रमिक को सड़क पार करते लोडिंग टैक्सी ने मारी टक्कर,मौत
जोधपुर,शहर के रातानाडा इलाके में एक डेरी के समीप फैक्ट्री श्रमिक को सडक़ पार करते लोडिंग टैक्सी चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल फैक्ट्री श्रमिक की मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके मालिक की तरफ से रातानाडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
यह भी पढ़ें – ताम्बरम-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन
रातानाडा पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट कॉलोनी निवासी हरीश हासवानी पुत्र लदाराम सिंधी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि बिहार के पकवालिया का रहने वाला 61 साल का कमल ठाकुर उसकी फैक्ट्री में काम करता था। 15 मई को वह रातानाडा स्थित घनश्याम डेरी के सामने सडक़ पार करते हुए पैदल निकल रहा था। तब एक लोडिंग टैक्सी के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।रातानाडा पुलिस ने अज्ञात लोडिंग टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

