Doordrishti News Logo

एबीवीपी का विभिन्न मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पेपर लीक मामले में दोषी महाविद्यालय एवं दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज जेएनवीयू के कुलपति को ज्ञापन दिया गया। एबीवीपी ने 5 सूत्री मांगों को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया। एबीवीपी की ओर से पेपर लीक मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात की गई।
एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष मुकेश विश्नोई ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पेपर बार-बार एक ही जगह से लीक हो रहे हैं,लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ऐसे महाविद्यालय पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा।

ये भी पढ़ें-उम्मेद अस्पताल में दो वाटरकूलर भेंट

कार्रवाई नहीं होने की वजह से स्टूडेंट का भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार स्टूडेंट को पेपर देने वाले स्टाफ, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी जल्दी कार्रवाई की जाए। एबीवीपी ने पेपर लीक मामले को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में निलंबित छात्र नेता राजवीर सिंह का निलंबन वापस लेने की और राजकार्य में बाधा का मुकदमा भी वापस लेने की मांग की। इसके अलावा जिन परीक्षा केंद्र पर नकल के मामले सामने आए हैं उन केंद्र को रद्द करने, नकल में शामिल महाविद्यालय का निलंबन तुरंत प्रभाव से किया जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026