उम्मेद अस्पताल में दो वाटरकूलर भेंट
जोधपुर,द रॉयल्स सोसाइटी एवं मुकुंद सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज उम्मेद अस्पताल में मरीज़ों एवं उनके परिजनों की सेवार्थ 300 लीटर क्षमता के दो वॉटर कूलर स्थापित किए गए जिनका लोकार्पण मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ आनंदराज कल्ला के हाथों सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर रॉयल्स ग्रुप के संयोजक एडवोकेट कपिल बोहरा सहित समस्त सदस्य मौजूद थे।
ये भी पढें- मारवाड़ प्रेस क्लब के 8 जिला इकाईयों का गठन
उम्मेद अस्पताल अधीक्षक डॉ अफ़ज़ल हकीम ने सभी का स्वागत किया। भीषण गर्मी में शीतल जल के लिए समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट बोहरा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की अपील पर मात्र दो दिनों में ही ग्रुप के सदस्यों ने दो वाटर कूलर भेंट करने के साथ ही ख़राब वॉटर कूलर एवं पेयजल की टंकियों की मरम्मत करने का भी आश्वासन दिया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

