युवक ने रचाया प्रेमविवाह,परिवार समाज से बहिष्कृत
-21 लाख अर्थ दंड और जान की धमकियां
-पीड़ित ने समाज के पंचों के खिलाफ थाने में दी रिपोर्ट
जोधपुर,शहर के निकट जाजीवाल कलां स्थित बोरावास के एक युवक ने प्रेम विवाह रचाया था। अब परिवार को जान के साथ अर्थ दंड की धमकियां मिल रही हैं। परिवार को भी पंचों ने मिलीभगत कर समाज से बहिष्कृत कर दिया। पीडि़त ने न्यायालय की शरण लेकर अब बनाड़ थाने में पंचों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानिए पूरी कहानी क्या थी – रिटेल मेें सामान बेचने का झांसा देकर 9.45 लाख का माल हड़पा
पुलिस ने जांच आरंभ की है। बनाड़ पुलिस थाने में बोरावास जाजीवाल कलां निवासी भागीरथ पुत्र सेवाराम मेघवाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके छोटे भाई मनोहर ने 19 नवंबर 19 को एक लडक़ी से प्रेमविवाह किया था। प्रेमविवाह आर्य समाज में किया गया। जिस बात को लेकर उसके समाज के सरपंच धनाराम पुत्र आदूराम,आदूराम पुत्र कलाराम, सोहनलाल,जगदीश और मोहनराम आदि ने मिलकर 21 लाख अर्थ दंड के साथ जान की धमकियां दे रहे हैं। इन लोगों ने 4 मार्च 23 को उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत भी कर दिया। उसके परिवार के समाज के लोगों से मिलने भी नहीं दिया जाता और न ही धार्मिक स्थानों पर प्रवेश दिया जाता है। समाज के उक्त लोग छुआछूत सा व्यवहार कर रहे हैं। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम जांच एएसआई जीवणराम की तरफ से की जा रही है।
सिर्फ एकबार दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

