जोधपुर के 565वें स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न मनोहारी कार्यक्रम
-रन फॉर जोधपुर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही आकर्षण का केन्द्र
जोधपुर,शौर्य,पराक्रम,अनुपम लोक संस्कृति और मनोहारी परम्पराओं के साथ ही कई विलक्षण थातियों से भरे जोधपुर का 565 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को विभिन्न मनोहारी एवं आकर्षक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जोधपुर स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
क्या था माजरा? पढ़िए पूरी कहानी- रिश्तेदार ने महिला को सोने चांदी में बड़ा मुनाफे का झांसा देकर 14 लाख ऐंठ लिए
रन फॉर जोधपुर
जोधपुर स्थापना दिवस पर रन फॉर जोधपुर का आयोजन शुक्रवार सुबह किया गया। इसमें महापौर कुन्ती देवड़ा की उपस्थिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र डांगा, बीएसएफ के अधिकारी एमएस खींची,नरेश जोशी,पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानुप्रताप,सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिडोड़ा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इनके साथ ही शहर की विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों,बीएसएफ के कैमल कॉन्टिजेंट आदि ने भी अयोजन में हिस्सा लिया। रन फॉर जोधपुर के दौरान विभिन्न लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से स्थापना दिवस दौड़ को सांस्कृतिक रस-रंगों से भर दिया। रन फॉर जोधपुर शहर में घंटाघर से आरंभ हुई तथा मुख्य मार्गों से होते हुए उम्मेद राजकीय स्टेडियम पहुंच कर सम्पन्न हुई।
पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए- दो करोड़ का सोना खुर्दबुर्द,सोना लेने जयपुर भेजा था
लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बिखेरा आकर्षण
जोधपुर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोक कलाकारों के समूहों द्वारा लोकवाद्यों की सुमधुर स्वर लहरियों पर पेश की जाती रही लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ख़ासे आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इनका लुत्फ उठाने देशी-विदेशी पर्यटकों एवं स्थानीयों का तांता लगा रहा। पर्यटन विभाग की सहायक निदेशक डॉ.सरिता फिड़ौदा ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर लोक कलाकारों द्वारा दिनभर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
एक बार दूरदृष्टिन्यूज़ की ऐप्लिकेश इंस्टॉल कीजिए हर खबर आपके मोबाइल में होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

