Doordrishti News Logo

नगर निगम दक्षिण के उपकार्यालय की छत पर मिला महिला का शव

  • खाना बदोश हो रही प्रतीत
  • पहचान के प्रयास
  • नाक कान से रिस रहा था खून
  • बीमारी से मौत की भी आशंका

जोधपुर,शहर के ओलंपिक रोड स्थित नगर निगम दक्षिण के वार्ड नंबर 66 के उप कार्यालय की छत पर आज सुबह महिला का शव मिलने की जानकारी सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एफएस एल टीम को भी बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हुई है। वह खानाबदोश हो सकती है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हुआ है। उसकी हत्या किए जाने जैसे आलामात नहीं देखे गए है। वह बीमारी अथवा शराब के नशे में सोती रह गई होगी, ऐसा आरंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। उसकी पहचान के भी प्रयास चल रहे है। आस पास रहने वाले खानबदोश लोगों से पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। महिला के कान और नाक से खून रिस रहा था। शरीर पर जाहिरा चोट के निशान भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- रिसोर्ट की सीढिय़ों से गिरने पर घायल युवक की मौत

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास सूचना मिली कि ओलंपिक रोड स्थित नगर निगम दक्षिण के उप कार्यालय वार्ड संख्या 66 की छत पर एक महिला का शव पड़ा है। निगम के सफाईकर्मी सुबह छह बजे वहां ड्यूटी पर पहुंचे थे। तब सफाईकर्मी राजेश छत पर फावड़ा लेने गया था। तब उसने महिला का शव देखा था। इसके बाद निगम सफाई प्रभारी बीरमदास को सूचना दिए जाने के साथ पुलिस को इत्तिला दी गई। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि उप कार्यालय में बनी सीढिय़ां खुली ही हैं। रात को भी सूना रहने होने से खानाबदोश आदि छत पर जाकर सो जाते हैं। लॉक भी नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। महिला के शरीर पर जाहिरा चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शव दो दिन पहले का होने के आसार हैं। बॉडी पुरानी होने के चलते उसके कान और नाक से खून रिसने लगा था। मृतका खानाबदोश लग रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंपलिंग की है। आस पास कोई संदिज्ध वस्तु नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- यात्री बस नदी के पुल से गिरी,15 की मौत

40 साल की है मृतका

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मृतका की उम्र तकरीबन 40 साल के आसपास है। शव भी पीठ के बल पर पड़ा हुआ था। वह बीमारी से या शराब सेवन के बाद लेटी होगी। इसके चलते उठ नहीं पाई होगी। ऐसी भी संभावना है। मौके पर एडीसीपी पश्चिम हरफू लसिंह,एसीपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आदि ने भी मुआयना किया है।

खानाबदोश लोगों से की जा रही पूछताछ

पुलिस मृतका की पहचान के लिए अब खानाबदोश लोगों से पहचान के प्रयास कर रही है। एमजीएच मोर्चरी में पास में फुटपाथ पर कई खाना बदोश रहते हैं। जिनसे पूछताछ कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: