Doordrishti News Logo

महिला ने अपने दो बच्चों संग पानी के टांके में कूदकर दी जान

-सुबह ननद की पुत्री नींद से उठी तो लगा पता

-पति से फोन पर की थी रात में बात

-पीहर पक्ष को दी सूचना

जोधपुर,शहर के निकट लूणी तहसील के रोहिचाकलां स्थित संपतनगर में रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों के संग पानी के टांके में कूद कर जान दे दी। सुबह पुलिस को सूचना मिलने पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौका मुआयना और तस्दीक के बाद शवों को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी पर भिजवाया। महिला का पीहर बाड़मेर है जहां सूचना दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अब तक जानकारी मेें सामने आया महिला ने रात को अपने पति से फोन पर बात की थी। शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़िए- रणथंबोर सुपरफास्ट में फर्जी टिकट पर यात्रा करते युवक पकड़ा

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि रोहिचाकलां स्थित संपत नगर में रहने वाला ओमाराम जाट पेशे से ट्रक चालक है। परिवार में उसकी पत्नी 30 साल की शांति,दो पुत्र 7 साल का भरत एवं 4 साल का भावेश के साथ उसकी बहन की पुत्री रहते थे। ओमाराम की बहन की पुत्री यानी उसकी भांजी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। रात को शांति और बहन की ननद पुत्री के साथ समय अच्छे से बीता था। शांति ने अपने पति ओमाराम से फोन पर बात भी की थी। बाद में परिवार के लोग सो गए। इस बीच शांति कब नींद से उठी उसकी ननद की पुत्री को पता नहीं चला। आज सुबह जब साढ़े छह बजे वह उठी तो घर में किसी को नहीं पाया। बाद में तलाश किया तो पानी के टांके का ढक्कन खुला होने पर ननद की पुत्री ने टांके में झांका तब शांति अपने दोनों बच्चों भरत और भावेश के साथ पानी में नजर आई। गांव में मौजूद अन्य रिश्तेदारों को बताने पर वे तत्काल आए। शवों को पानी के टांके से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस खबर को भी पढ़िए-शहर के हनुमान मंदिरों में लगे बालाजी के जैकारे

थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि सूचना एसीपी बोरानाडा जेपी अटल भी पहुुंचे। बाद में एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौकास्थल का जायजा लिए जाने के साथ शवों को एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी पारिक ने बताया कि मृतका शांति का पीहर बाड़मेर जिले के परेवा में है। जहां सूचना दी गई है। उनके आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घर में दो कमरे बने हैं और बाहर पानी का टांका बना हुआ है। घर के टांके में यह घटना हुई है।

एप इंस्टॉल करने के लिए इन ब्लू लाइनों को क्लिक कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025