Doordrishti News Logo

बोलेरो में आए और टोचिंग कर ट्रेक्टर ट्राली चुरा ले गए

जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित हॉस्टल नंबर 3 के सामने पार्किंग में खड़ी एक ट्रेक्टर ट्राली चोर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता लगा कि बोलेरो मेें कुछ लोग आए और ट्राली को टोचिंग कर ले गए। पीडि़त अपने स्तर पर उसका पता लगाता रहा। मगर नहीं मिलने पर अब रातानाडा थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- डयूटी कर लौट रहे युवक को स्कार्पियो चालक ने उछाला

राजीव गांधी कॉलोनी रातानाडा निवासी जीवनसिंह पुत्र मोहनसिंह ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसकी अपनी एक ट्रेक्टर ट्राली को हॉस्टल नंबर 3 के सामने पार्किंग में खड़ा किया था। जो रात के समय कोई चुरा ले गया। आस पास सीसीटीवी कैमरों से पता लगा कि बोलेरो सवार होकर कुछ लोग ट्राली को टोचिंग कर ले गए हैं। उसने अपने स्तर पर पता लगाने का काफी प्रयास किया। मगर ट्राली नहीं मिलने पर अब केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026