Doordrishti News Logo

घरवाले सोते रहे, लुटेरी दुल्हन गहने रुपया लेकर भागी

-डेढ़ माह में ही लूट कर ले गई सामान

जोधपुर,शादी के डेढ़ महिने में लुटेरी दुल्हन गहना नगदी लेकर चंपत हो गई। पीडि़त ने छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ इस साल जनवरी में शादी की थी। 3 अप्रेल सोमवार की सुबह परिवार में जाग हुई तो पता लगा कि दुल्हन गहने और रुपयों के साथ गायब है। आशंका है कि वह किसी परिचित या अज्ञात वाहन में बैठकर फरार हो गई है। पीडि़त ने अब एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस इस बोर में अनुसंधान में जुटी है।

यह भी पढ़िए- एटीएम उखाड़ने में वांछित 3 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

गोयलों की ढाणी सूरसागर निवासी महेंद्र सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी शादी नहीं होने पर उसने शादी एजेंट कलाल कॉलोनी निवासी संपतसिंह आदि से संपर्क किया था। तब संपत ने उसे शादी करवाने के लिए छत्तीसगढ़ की युवती की तस्वीर दिखाई और शादी के लिए तीन लाख रुपए मांगे गए थे। परिवादी के अनुसार उसे लडक़ी पसंद आने पर 19 जनवरी 23 को शादी करवाई गई। शादी के बाद लडक़ी को परिवादी ने अपनी तरफ से सोने का मंगलसूत्र, कानों के टोप्स,एक मोबाइल एवं 20 तोला वजनी चांदी के आइटम दिए थे। लडक़ी डेढ़ माह तक साथ रही। 3 अप्रेल सोमवार की सुबह घर में जाग होने पर पता लगा कि वह नहीं है। इसकी आस पास तलाश की गई मगर उसकी पत्नी का पता नहीं चला। बाद में घर में गहने नगदी चेक किए तो पता लगा कि वह गहनों के साथ 50 हजार की नगदी भी ले गई है। पीडि़त पति ने आशंका जताई कि वह किसी परिचित या अज्ञात वाहन में बैठकर भागी है।

इसे भी देखें- दबिशें देकर 48 जुआरियों को पकड़ा, 1.01 लाख बरामद

सूरसागर थाने में उसने अब दलाल संपतसिंह के अलावा विक्रसिंह एवं एक महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। जिसमें धोखे से शादी का करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश के साथ आरोपियों से भी तफ्तीश में जुटी है।

यहां क्लिक कर एप इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026