Doordrishti News Logo

एबीवीपी की छात्र शक्ति का कलेक्ट्रेट पर घेराव

  • पुलिस से हुई नोंकझोक
  • 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर महानगर के कार्यकर्ताओं एवं छात्र शक्ति द्वारा हनवंत गार्डन से कलेक्टर कार्यालय तक नारेबाजी के साथ पैदल मार्च करते हुए जोधपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।
महानगर मंत्री मंत्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि जोधाणा युवा संगम से जिला छात्र सम्मेलन हनवंत गार्डन, पावटा में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्याम मनोहर (क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख),मुख्य वक्ता पूरन सिंह (प्रांत संगठन मंत्री) स्वागत समिति अध्यक्ष डॉ राम गोयल,स्वागत समिति सचिव महेंद्र तंवर व प्रांत मंत्री श्याम शेखावत मंच पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- चिकित्सकों का जनहितैषी कानून पर सहमत होना सुखद संकेत-मुख्यमंत्री

मुख्य वक्ता पुरण सिंह ने विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली,विश्व में भारत के बढ़ती साख,जी-20 में विद्यार्थी की भूमिका,विद्यार्थी परिषद के जन आंदोलन व उनके परिणाम पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्याम मनोहर ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में राष्ट्र्र निर्माण में विद्यार्थी का योगदान पर विचार व्यक्त किया। डॉ राम गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया और महेंद्र तंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के 41 विद्यालयों में खुलेंगे नए संकाय

11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन

इसके बाद हजारों की संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए हनवंत गार्डन से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली का आयोजन किया। कलेक्टर कार्यालय पर पुलिस व छात्रों के बीच झड़प भी हुई। मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन पत्र में प्रमुख रूप से पेपर लीक,अपराध को कम करना,भू-माफिया पर रोक लगाना, महिला सुरक्षा,विश्वविद्यालय की रेटिंग की समीक्षा,युवाओं में नशाखोरी पर रोकथाम के साथ-साथ जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की मांग प्रमुख थी। प्रदर्शन के समय श्याम शेखावत,अविनाश खारा, राजवीर सिंह बान्ता,विजय विश्नोई, मोती सिंह जोधा,लोकेंद्र सिंह भाटी, काजल शर्मा,प्रेरणा जैन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026