Doordrishti News Logo

घर से बिना बताए निकली युवती रेलवे स्टेशन पर मिली

आरपीएफ ने नारी निकेतन भिजवाया

जोधपुर,घर से बिना किसी को कुछ बताए निकली भीनमाल की एक युवती बुधवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। आरपीएफ ने उसे सखी सेंटर भिजवा दिया है।आरपीएफ उप निरीक्षक अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तंवर बुधवार शाम जोधपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच पर निरीक्षण कर रहे थे तब उनकी नजर अकेली बदहवास युवती पर पड़ी जो यात्रियों से कुछ पूछताछ कर रही थी। तंवर ने भी उससे गंतव्य स्टेशन व टिकट के बारे में पूछा मगर वह उचित जवाब नहीं दे पाई और कहा कि उसके पापा गुम हो गए हैं। वह भीलवाड़ा जाने की ट्रेन पूछ रही थी।

ये भी पढ़ें- ट्रेनिंग पर आए आर्मी जवान ने फंदा लगाकर दी जान

मामले की गंभीरता को देखते हुए तंवर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा के संज्ञान में लाकर उसे मुख्य प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ थाने ले आए जहां पूछताछ में उसने खुद को भीनमाल निवासी बताया और नंबर के आधार पर उसके पिता से संपर्क किया गया तो पता चला की वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई थी। वह अपनी पुत्री को लेने रवाना हो गए। आरपीएफ ने रात होते देख लगभग 20 वर्षीय इस युवती को सखी सेंटर भिजवा दिया। उसके पिता ने रेलवे के इस सामाजिक सरोकार पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026