Doordrishti News Logo

संदिग्ध कार को पकड़ा निकली चोरी की,चालक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की डांगियावास पुलिस ने नाकाबंदी में एक संदिग्ध कार को रुकवाया। उसके चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे। जांच के बाद पता लगा कि कार चोरी की है। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कार के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धमकी

थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस की तरफ से रविवार को नाकाबंदी की गई थी। तब एक संदिग्ध ब्रेजा कार को रुकवा गया। उसमें सवार युवक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे गए। मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर कार के बारे में पड़ताल किए जाने पर वह चोरी की निकली। कार पर फर्जी नंबर प्लेट चढ़ा रखी थी। कार सवार युवक बाड़मेर के गोदावास कलां निवासी रामविष्णु पुत्र हरीराम विश्रोई को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि कार किससे और कब खरीद की गई।

एप इंस्टॉल यहां से कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025